नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। उपायुक्त मनीष कुमार को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 'आदिकर्मयोगी अभियान' नेशनल कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान "Outstanding Performance & Innovative Initiatives in Advancing Inclusive Tribal Development" के तहत 'बेस्ट परफॉर्मेंस जिला' होने का प्रतीक है।
यह केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि पाकुड़ की कर्मठ टीम, समर्पित अधिकारियों और सबसे बढ़कर, जिले के जनजातीय बंधुओं के समावेशी विकास के लिए किए गए निस्वार्थ प्रयासों का राष्ट्रीय मंच पर मिला प्रमाण है। यह सम्मान यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद, दृढ़ संकल्प और नवाचार से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। यह उपलब्धि पाकुड़ जिले के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है और जिले के समृद्ध और समावेशी विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की एक महत्वपूर्ण पहचान है।
.jpeg)