logo

पाकुड़ के शिवम का हुआ डीई शॉ इंडिया में चयन, 50 लाख का मिला पैकेज 

de.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
शिवम भगत का चयन डीई शॉ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सालाना 50 लाख रूपये के पैकेज पर किया गया है. दरअसल शिवम भगत पाकुड़ का रहने वाला है, जो की एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता है. उसने यह सफलता बिना किसी निजी संस्था का सहारा लिए अपनी कड़ी मेहनत से कर दिखाया है. 

आकांक्षा से हो पाया संभव 

शिवम ने बताया की वह कैसे बगैर किसी निजी कोचिंग का सहारा लिए उसने यह मकाम हासिल की. बताया की उसके पिता कपड़े का छोटा कारोबार करते हैं. जिससे उसके घर का सिर्फ गुजारा चल पाता है. कहा की अगर आकंक्षा जैसा प्लैटफॉर्म नहीं होता तो शायद आज वह यहां तक नहीं पहुँच पाता। इंजीनियरिंग क्या होती और इसके लिये क्या करना होता है यह उसके घर में कोई नहीं जनता था. निजी कोचिंग करने के लिये वह आर्थिक रूप से कमजोर था. लेकिन उसने 10वीं की पढ़ाई के दौरान झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क संस्था आकांक्षा के बारे में सुना। आकांक्षा के प्रवेश परीक्षा में भाग लिया और इंजीयरिंग की तैयारी के लिए चयनित हो गया. इंटर की पढ़ाई उसने रांची में रह कर की. शिवम का चयन बीआईटी सिंदरी में हुआ जिसके उसने आईटी से बिटके की पढ़ाइ पूरी की.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N