logo

पलामू के लड़के ने दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का YouTube चैनल हैक कर लिया, जानें पूरा मामला

channel.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पलामू के एक लड़के ने दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का YouTube चैनल हैक कर लिया। आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद ये चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि साइबर क्राइम का गोरखधंधा झारखंड के जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह के बाद अब पलामू में भी पनपने लगा है। बहरहाल, गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम कुंदन तिवारी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि कुंदन पलामू जिले के गोल्हाना इलाके का निवासी है। गोल्हाना पड़वा थाना के अंतर्गत आता है। 

किस चैनल को किया हैक 

पलामू पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुंदन तिवारी ने जिस सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का चैनल हैक किया है उससे इन्फ्लूएंसर को हर महीने लाखों की कमाई होती है। बड़ी संख्या में उसके फॉलोअर्स हैं। हालांकि आरोपी ने बताया है कि उसका खुद का एक यूट्यूब चैनल है, जिसके लगभग ढाइ लाख सब्सक्राइबर्स हैं। फिर भी उसकी उतनी नहीं है, जितनी कि वो अपेक्षा ऱखता है। फिलहाल, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कुंदन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हिरासत में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। 

ऐसे फंसाया सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को 

कुंदन ने तो पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि अपने यूट्यूब चैनल के जरिये लोगों को चैनल का सब्सक्राइबर्स बढ़ाने की तकनीक बेचने की बात करता है। वो यूट्यूब पर चैनल चलाने वालों को लालच देता है कि उसकी तकनीक का इस्तमाल कर चैनल मालिक अपना सब्सक्राइबर्स बढा सकते है। साथ ही वो चैनल की रीच यानी पहुंच बढ़ाने के लालच भी दिया करता था। इसी बहाने वो चैनल का पासवर्ड औऱ अन्य डिटेल लेकर चैनल हैक कर लिया करता था। दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को उसने तरीके से फंसाया और उसका चैनल हैक कर लिया। पुलिस ने ये कार्रवाई दिल्ली कके इन्फ्लूएंसर की ओऱ से शिकायत मिलने पर की। पुलिस ने कुंदन तक पहुंचने के लिए प्रतिबिंब ऐप का इस्तेमाल किया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn