logo

पलामू DC ने जनता दरबार में ऑन-स्पॉट विधवा पेंशन की दी स्वीकृत, कोरोना पीड़ित महिला को मिला तुरंत न्याय

WhatsApp_Image_2026-06-10_at_5_30_52_PM.jpeg

पलामू
पलामू के DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए समाहरणालय के मीटिंग हॉल में एक बैठक की। इस बैठक में जिले के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने अपनी-अपनी परेशानियां और शिकायतें DC को बताईं। लोगों की बातें सुनने के बाद, DC ने संबंधित पदाधिकारियों को उन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने और उन्हें हल करने का निर्देश दिया।पेंशन के लिए भटक रही कोरोना पीड़ित
जन समाधान कार्यक्रम के दौरान मेदिनीनगर के हमीदगंज से आयी माया कुमारी सिन्हा ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना के कारण उनके पति का निधन हो गया था। उनके परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं है तथा उनकी एक छोटी बच्ची है, जिसके पालन-पोषण में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कई बार आवेदन किया गया, लेकिन हर बार किसी न किसी गलती  के कारण आवेदन स्वीकृत नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि पेंशन का लाभ मिल जाता तो आर्थिक परेशानियों का कुछ समाधान हो जाता और कुछ राहत मिलती। ऑन-स्पॉट माया कुमारी सिन्हा का समाधान 
माया कुमारी सिन्हा की समस्या सुनने के बाद, उन्होंने तुरंत सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक को इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का जिम्मा सौंप दिया। इसके बाद, जनता दरबार में ही ऑन-स्पॉट माया कुमारी सिन्हा की विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी गई और मौके पर ही उन्हें स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया। DC की इस त्वरित कार्रवाई से राहत महसूस करते हुए महिला ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।उपरोक्त के अतिरिक्त, जन समाधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
 

Tags - Palamu News Widow Pension Jharkhand News DC Palamu Government Scheme