logo

पलामू DC ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की समस्या, लोग बोले- अधिकारी हो तो ऐसा

्ममम.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आज पलामू समाहरणालय में संवेदनशील प्रशासन की एक बेहद मानवीय तस्वीर देखने को मिली। जन समाधान दिवस के दौरान उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने न सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि एक दिव्यांग महिला उनसे मिलने कार्यक्रम स्थल तक आने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन दोनों पैरों से असमर्थ होने के कारण सीढ़ियां चढ़ना उनके लिए बेहद मुश्किल है, वैसे ही डीसी ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया। बिना एक पल गंवाए वे खुद नीचे सीढ़ियों तक पहुंचे और वहीं बैठकर महिला की समस्या को ध्यान से सुना। उन्होंने पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ उसकी बातों को समझा और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही महिला को आश्वस्त किया कि अब उन्हें दोबारा यहां आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। महिला मेदिनीनगर की रहने वाली हैं। उनका नाम शीला कुमारी है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। इस कारण वह सीढ़ी चढ़ने में असर्मथ थीं। 

Tags - Palamu news Jharkhand news Good governance प्रशासनिक संवेदनशीलता Divyang support Positive news India news