logo

पलामू में उपायुक्त का एमएमसी का औचक निरीक्षण, कई को लगाई फटकार

Inspection_Image.jpg

मेदिनीनगर
पलामू जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त दिलीप सिंह ने एमसीएच का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और कई कमियों पर अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। निरीक्षण के समय उपायुक्त ने ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण काउंटर, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुछ जगहों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।लापरवाही पर सख्ती, सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कई कर्मियों की अनुपस्थिति भी सामने आई, जिस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में सुधार नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
 

Tags - Palamu news Medininagar hospital Health inspection Jharkhand news Hospital management