logo

जनता दरबार में पलामू उपायुक्त ने दबंगो द्वारा जमीन हड़पने जैसे कई मामलों के खिलाफ अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश 

palamudcfollowup_2023-07-18_at_6_45_07_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड वासियों की समस्याओं के निवारण हेतु डीसी के समक्ष तीन दर्जन से अधिक मामले आये। उपायुक्त दोड्डे सभी फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की एवं संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।


इन समस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे फरियादी 

उपायुक्त के इस जनता दरबार में फरियादियों द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा निर्गत नहीं करने, दबंगो द्वारा ज़मीन हड़पने, पारिवारिक विवाद, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, पेंशन रूक जाने, म्युटेशन नहीं होने, रसीद नहीं काटे जाने, एलपीसी निर्गत नहीं करने, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आये तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिये.