logo

पलामू : JSLPS कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन जारी, 5 सूत्री मांगों पर सरकार से ठोस पहल की मांग

JSLPS कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन जारी, 5 सूत्री मांगों पर सरकार से ठोस पहल की मांग

पलामू
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुई JSLPS कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। एल-5 से एल-8 स्तर के सभी कर्मचारी आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिससे जिले में आजीविका मिशन के तहत चल रही ज्यादातर योजनाएं ठप पड़ गई हैं।
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और प्रबंधन की ओर से अब तक कोई भरोसेमंद पहल नहीं की गई है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन पांडेय ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


हड़ताल स्थल पर सलामुद्दीन खान, वैभव कांत आदर्श, हरिशंकर नाथ वर्मा, राजीव तिवारी, कौशल कुमार किशोर, निशांत कुमार और नवल किशोर राजू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। लगातार चल रही इस हड़ताल से जिले में विकासात्मक गतिविधियों और आजीविका मिशन से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर सीधा असर पड़ा है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और समाधान तक आंदोलन जारी रखने का दावा कर रहे हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News