logo

पलामू शहिदों की धरती, तिरंगा हमारी शान- अरुणा शंकर

MT0132.jpg

पलामू 

महापौर अरुणा शंकर ने आज रेडमा ठाकुरबाडी से तिरंगा वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान शंकर ने  पांकी  रोड सुरेश सिंह चौक, बिजली ऑफिस तक सभी व्यवसायी बंधु को तिरंगा दिया और हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए अपील की। मौके पर महापौर ने इस अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हर जन के दिल में देश भक्ति की भावना विकसित करने के लिए घर-घर तिरंगा वितरण का आह्वान किया है। इस अभियान में शामिल होने से गर्व का भाव आ रहा है। पलामू क्रांतिकारियों की धरती रही है। शहीद नीलांबर पिताबंर से लेकर यहां क्रांतिकारियों की लंबी श्रृंखला रही है। 


अरुणा शंकर ने आजादी के बाद आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए पलामू के वीर सपूत युगबंर दिक्षित, अनुराग शुक्ला को याद किया। मौके पर काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग थे। इनमें कृष्ण अग्रवाल, विजय ओझा, दिलीप तिवारी, सुनील पांडे, रिंकू दुबे, सुबोध कुमार, छोटू सिन्हा, अभय कुमार, पुनीत सिंह, मनु तिवारी, अखिलेश तिवारी, लक्ष्मी जी, चंदू गुप्ता पूर्व वार्ड पार्षद मनोज प्रजापति राहुल चतुर्वेदी, संजय भगत नीरज सिन्हा एवं अन्य के नाम हैं। 


 

Tags - Aruna ShankartirangaJharkhand News