द फॉलोअप डेस्क
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव रंजना चोपड़ा को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन मंत्रालय कक्ष में व्यक्तिगत रूप से मुलकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने की मांग की है।
विष्णु दयाल ने अपने पत्र में कहा है कि रामगढ़ प्रखंड में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के अभाव में स्थानीय विद्यार्थियों को गंभीर शैक्षिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना से न केवल शैक्षणिक अवसरों का विस्तार होगा, बल्कि ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और आदिवासी समुदायों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ, समग्र विकास का वातावरण एवं उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम उपलब्ध कराना है। इसलिए रामगढ़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।.jpeg)
सांसद ने कहा कि मंत्रालय से आग्रह किया है कि इस विद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक प्रक्रियाएँ शीघ्र प्रारंभ की जाय, ताकि स्थानीय जनजातीय छात्रों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।