logo

पलामू में बुजुर्ग की हत्या, घर से बाहर बुलाया सिर में मार दी गोली

जदतो1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजमुनी पाठक के रूप में हुई है। अपराधियों ने राजमुनी पाठक के सिर में गोली मारी है। पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात राजमुनि पाठक घर में सोए हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग घर में पहुंचे उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर ले गये। जहां आरोपियों ने राजमुनि के सिर में गोली मार दी। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी मौजूद थी। जबकि उनके दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में जमीन विवाद की बात दिख रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कर्मा इलाके में किसी के साथ राजमुनि पाठक का पांकी के कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है।


 

Tags - Palamu news Jharkhand crime Murder case Land dispute Breaking news India news