logo

पलामू पुलिस ने JJMP के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया, लेवी वसूलने का प्लान था

palamupolice.jpg

द फॉलोअप डेस्क, पलामू 
JJMP के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पलामू पुलिस ने इन उग्रवादियों को पकड़ा है। उग्रवादियों के पास से पलामू पुलिस को हथियार मिले हैं। बताया जा रहा है कि उग्रवादी लेवी वसूलने की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। गुप्ता सूचना पलामू पुलिस को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर लेवी वसूली की तैयारी में जुटे 4 उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा।

गिरफ्तार चारों नक्सली पांकी थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं 
बता दें कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए समय-समय पर पलामू पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाती है। गिरफ्तार उग्रवादियों से पुलिस संगठन के अन्य सदस्यों का पता लगाएगी। इसके लिए पकड़े गए उग्रवादियों से सख्ती के साथ पूछताछ की जाएगी। पकड़े गये उग्रवादियों में पांकी थानाक्षेत्र का रहने वाला धर्मेदंरा कुमार है। वहीं सतन और जगन पांकी थानाक्षेत्र के सुरजिन गांव का निवासी है। चौथा राजू साव है, जो इसी थानाक्षेत्र के राधाडीह का रहने वाला है। ये सभी उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\