logo

गिरिडीह में गोदाम से पाम ऑयल चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

oil.jpg

गिरिडीह 

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह शंकरचक स्थित पॉम ऑयल गोदाम से 21-22 जुलाई की रात करीब 246 टीना पॉम ऑयल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरिडीह एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव, रूपेश कुमार यादव और कृष्णा यादव शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, प्राइम गोल्ड ब्रांड के 10 टीना पॉम ऑयल और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने दिसंबर 2024 और मई 2026 में इसी गोदाम से चोरी के अलावा पिछले दो-तीन वर्षों में गिरिडीह शहर और मुफ्फसिल क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Tags - Palm Oil Godown Theft Case Giridih Police Inter State Theft Gang