रांची
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होंगे। दीपिका मीडिया के सवालों के जवाब दे रही थीं। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव OBC आरक्षण के आधार पर होंगे और समय पर होंगे। मंत्री ने आगे कहा, पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से लाया था। सरकार ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। मंत्री ने कहा कि इसे लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग इसको लेकर जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने में लगा हुआ है।
