logo

पंचायत सचिवालय स्वंय सेवकों ने विधायक अंबा प्रसाद का जताया आभार

AMBA14.jpeg

रांची
धुर्वा स्थित विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास में आज राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार की अगुवाई में विधायक अंबा से मुलाकात की और कैबिनेट में उनके पक्ष में हुए फैसले पर आभार जताया। बता दें कि पंचायत स्वयंसेवक कर्मियों की मांगों को पूरा करने के लिए विधायक अंबा प्रसाद ने कई बार विधानसभा में मामला उठाया। राज्य के मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मुलाकात कर पंचायत स्वयंसेवक कर्मियों की मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया था। इसके बाद झारखंड कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयंसेवक कर्मियों के हित में ऐतिहासिक फैसला हुआ।

क्या कहा अंबा ने  

फैसले के मुताबिक स्वंयसेवकों को पंचायत सहायक का नाम देकर ₹2500 प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की गयी। 
विधायक ने इस दौरान राज्य के ग्राम पंचायत में कार्यरत लगभग 17000 पंचायत सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पंचायत स्वयंसेवक का प्रयास रंग लाया। हमारी सरकार सभी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार है।

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

मौके पर पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो, विभा रानी, राजेश्वर बैठा, चंपा कुमारी, मनिता, समीम, गौतम, अनील, देवेंद्र, पाल सिंह, प्रभात, अजय, बनीता सहित सैकड़ो की संख्या में पंचायत स्वयंसेवक संघ के कर्मी मौजूद थे।


 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn