द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले में तबादले के बाद प्रभार लेने जा रहे पंचायत सचिव की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह घटना पथरगामा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय हुई जब एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पंचायत सचिव को टक्कर मार दी. मृत पंचायत सचिव साहिबगंज जिला निवासी ललित कुमार झा है. वह महागामा प्रखंड क्षेत्र की धर्मोडीह पंचायत के पंचायत सचिव थे. ललित कुमार झा का कुछ ही दिन पहले गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में तबादला हुआ था और वे प्रभार लेने के लिए धर्मोडीह जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, पथरगामा के समीप NH पर चढ़ने के दौरान उनकी स्कूटी कथित तौर पर गलत दिशा में थी. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई. वही घर परिवार के लोगों को सोशल मीडिया अन्य के द्वारा जानकारी देने के बाद घरों में मातम पसरा हुआ है. ललित कुमार झा साहिबगंज, छोटा पंचगढ़, वार्ड नंबर 26 के राज शेखर झा सेवानिवृत्ति के पुत्र थे. दुर्घटना की खबर मिलते ही माता, पिता और परिवार के अन्य लोग घर से निकल चुके हैं.
पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शव को पथरगामा अस्पताल में रखा गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. राहगीरों का कहना है कि नए बने फोर लेन सड़क पर कई जगहों पर सिग्नल सिस्टम नहीं है, जिसके कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. कुछ समय पहले भी बाबूपुर के समीप नेशनल हाईवे पर गलत दिशा में चलने के कारण रजौन निवासी सत्यम कुमार साह की मौत हुई थी. पथरगामा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गलत दिशा में वाहन न चलाएं.
.jpeg)