logo

अनुपमा सिंह के प्रचार के लिए आज धनबाद आएंगे पप्पू यादव

्पोलद.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में प्रचार करने बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव धनबाद आएंगे। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने तथा सभाओं का भी आयोजन करेंगे। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह पप्पू यादव धनबाद आएंगे। दिन साढ़े दस बजे के करीब धनबाद के बारामुड़ी खटाल में अनुपमा सिंह के लिए जनसंपर्क करेंगे। 


सभा को करेंगे संबोधित 
पप्पू यादव बसेरिया, कुमारधुबी, पुराना राजागढ़, बकरीहाट, चासनाला, बरारी तथा कुमारधुबी में भी जनसंपर्क तथा सभा करेंगे। जनसंपर्क अभियान में इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम घटक दलों से सदस्यों से रहने की अपील की गई है। 


निर्दलीय लड़ रहे चुनाव 
मालूम हो कि पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी घोषणा के कुछ दिन पूर्व उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था। पूर्णिया सीट इंडिया गठबंधन में राजद को मिली है। इसके विरोध में पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

Tags - Pappu Yadav Bihar Pappu Yadav Congress Anupama Singh Anupama Singh Campaign Dhanbad News Dhanbad Latest News