द फॉलोअप डेस्क
भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी राज्यसभा चुनाव जीत गये हैं। झारखंड में आज हुए राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की जीत हुई है। गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई। परिमल नाथवाणी के एंट्री से ही यह चुनाव दिलचस्प हो गया था। बैजनाथ राम की जीत पक्की थी लेकिन एक सीट पर परिमल नाथवाणी और प्रणव झा को लेकर संशय बना हुआ था। एक सीट को लेकर रस्साकसी चल रही थी, हालांकि एनडीए के सभी विधायक लगातार कहते नजर आ रहे थे कि परिमल नाथवाणी की जीत पक्की है। अंतिम वोट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला। वहीं, उनसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान किया। सभी 81 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताते चलें कि नामाकांन वाले दिन से ही परिमल नाथवाणी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा भी था कि वह पुराने झारखंडी हैं उन्होंने झारखंड के लिए बहुत कुछ किया है, इसलिए उन्हें जीत मिलेगी। परिमल नाथवानी शुरु से अपनी-अपनी जीत का दावा करते आए थे। नाथवाणी को 28 वोट पड़े। जानकारी के अनुसार प्रणव झा को सिर्फ 19 वोट पड़े हैं। बैजनाथ राम को 29 वोट मिले हैं।
