logo

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, राष्ट्रपति पहले दिन दोनों सदनों को करेंगी संबोधित  

द्रौपदी_मुर्मू.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

संसद का बजट सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी, जो दोनों सदनों को सुबह 11 बजे संसद भवन के लोकसभा कक्ष में संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, इस पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जो 3, 4 और 6 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
संसद का बजट सत्र दो भागों में विभाजित होगा। पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा भाग 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी तीसरी सरकार का दूसरा बजट होगा। यह वित्त मंत्री सीतारमण का 8वां बजट होगा।
इससे पहले, जुलाई 2024 में सरकार बनने के बाद, सीतारमण ने पूर्ण आम बजट पेश किया था।
बजट सत्र शुरू होने से पहले, केंद्र सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि पिछले दो सत्रों में संसद में काफी हंगामा हुआ था, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई और संसद की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा। उन्होंने विपक्षी नेताओं से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपेक्षा की है।
बजट सत्र के पहले भाग में कुल 9 बैठकें होंगी, और दूसरे भाग को मिलाकर संसद में कुल 27 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Tags - PARLIAMENTPRESIDENT.DRAUPADIMURMUBUDGETSESSIONLATESTNEWS