logo

बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ पर चुप रहने वाली पार्टी आज महिला सम्मान की बात कर रही- आदित्य साहू

ADITYA_SAHU1.jpg

रांची 
बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा जनता 4 जून को इनके पाप की गठरी खोलेगी। सबक सिखाएगी।  साहू ने कहा झामुमो हताश और निराश है। इसलिए कभी ईवीएम पर नाराजगी व्यक्त करता है कभी बीजेपी पर। कभी ईडी पर तो कभी चुनाव आयोग पर। उन्होंने कहा कि उलगुलान रैली कर लें या कुछ भी कर लें। अब कुछ भी होने वाला नहीं। अब भ्रष्टाचार का पाप झामुमो के सिर पर नाच रहा है। युवाओं की आह इन्हें बेचैन कर रही है। गरीबों के लूटे अनाज इनकी नींद हराम कर रहा है। 

जेएमएम पर लगाये ये आरोप 

कहा कि छः हजार से ज्यादा बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ होने पर चुप रहने वाली पार्टी आज महिला सम्मान की बात कर रही। आदिवासी दारोगा रूपा तिर्की, संध्या टोपनो की हत्या ने झामुमो को कभी विचलित नहीं किया। कहा कि टुकड़े-टुकड़े में काटकर पहाड़िया रुबिका की हत्या पर झामुमो को गुस्सा नहीं आया। जलाकर घर में मार दी गई बेटी पर झामुमो को गुस्सा नहीं आया। उन्होंने कहा कि घर से निकलकर बहु ने अपने पति की मौत की जांच की मांग की। यह बड़ा सवाल झामुमो के लिए नही बना।

कब तक बहाना बताते रहेंगे 

उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस द्वारा अपमानजनक शब्द कहे जाने पर झामुमो को कोई फर्क नही पड़ा। क्योंकि सत्ता की भूख उन्हें सबसे ज्यादा प्यारी है। उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस, राजद को अपना उम्मीदवार घोषित करने से किसने रोका है। कब तक बीजेपी के उम्मीदवार का बहाना बनाते रहेंगे। बीजेपी ने डंके के चोट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। झामुमो और ठगबंधन अपनी चिंता करे। उन्होंने कहा कि झामुमो अपना जनाधार खो चुका है ।पार्टी में मुख्यमंत्री डमी बन चुके हैं। कहने को चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन कुर्सी बचाने केलिए खूब पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Aditya SahuJMMBJP