logo

जमशेदपुर में छिपा था पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी दिवाकर सिंह, बिहार STF ने किया गिरफ्तार

stf_bihar_areest_jamshedpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस के सहयोग से बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जमशेदपुर से बिहार के पटना जिले के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दें दिवाकर सिंह पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रोड का निवासी है। उसपर हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज है।
बता दें कि साल 2023 में पटना के शास्त्रीनगर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग के बीच हुए आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उज्ज्वल उर्फ धोनी की हत्या मामले
में दिवाकर सिंह का नाम चर्चा में आया था। इस हत्याकांड में दिवाकर सिंह भी नामजद था। इसके अलावा पटना के शास्त्रीनगर में एक और हत्या के मामले सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, दिवाकर सिंह उज्ज्वल उर्फ धोनी की हत्या के बाद लगातार फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पटना पुलिस ने कई बार कोशिश की लेकिन पुलिस के हाथ से बच निकलने में दिवाकर सफल रहता था।
उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता को देखते हुए उसका नाम पटना के टॉप 10 अपराधियों के सूची में शामिल कर दिया गया। ऐसे में बिहार STF को यह सूचना मिली कि दिवाकर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बिहार STF ने उसकी लोकेशन की पुष्टि की। इसके बाद सूचना पुष्टि होते ही  बिहार एसटीएफ ने तुरंत झारखंड पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें दिवाकर सिंह की गिरफ्तारी हुई।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News jamshedpur News Updates Latets Jharkhand News jamshedpur News updates Diwakar Singh patna Diwakar Singh Arrested from jamshedpur Bihar STF in jamshedpur latest jharkhand News Jharkhand News updates latest upd