logo

गुमला में पेंशन अदालत का आयोजन, सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिला सम्मान और पेंशन लाभ

sr68w46.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा आज पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।कार्यक्रम में गुमला सदर प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय की शिक्षिका रफत खानम और सिसई प्रखंड के मध्य विद्यालय बोन्डों के शिक्षक श्रवण कुमार मांझी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को सेवानिवृत्ति उपरांत अच्छे स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
दोनों शिक्षकों को पेंशन अदालत के माध्यम से सेवानिवृत्ति के साथ ही ग्रुप बीमा, अर्जित अवकाश भत्ता आदि लाभों का भुगतान कर दिया गया और सामान्य भविष्य निधि जिला लेखा पदाधिकारी को भेजे जाने की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई। इसके साथ ही अन्य उपादानों के लाभ के लिए आवश्यक अनुशंसा और पेंशन प्रपत्र भी तुरंत राज्य को भेजे गए, ताकि यथाशीघ्र पेंशन शुरू की जा सके। दोनों शिक्षकों ने समय पर विभागीय प्रक्रिया से संतोष व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को त्वरित पहल के लिए धन्यवाद दिया।
जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि शिक्षकों की सेवा का सम्मान और सेवानिवृत्ति उपरांत सुविधा सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर माह पेंशन अदालत का नियमित आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षकों को समय पर लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।



 

Tags - latest jharkhand newsmontha in Gumla Gumla news Updates latest Gumla news Gumla news updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in hindi latest updates in jharkhand