logo

गढ़वा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए JMM से जुड़ रहे हैं लोग : मंत्री मिथिलेश

CM2284.jpg

गढ़वा
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यां से प्रभावित होकर 300 से अधिक लोगों ने भाजपा, राजद, बसपा आदि दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। मंत्री  ठाकुर का क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान सभी ने गढ़वा के विकास यात्रा में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिया। 

ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा संपूर्ण झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है। पढ़ुआ में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद अखिलेश तिवारी, मानमति देवी, टिपन यादव, राजेंद्र यादव, आयुश ठाकुर, नागेंद्र यादव, अखिलेश तिवारी, अयोध्या प्रसाद यादव, अजय गुप्ता, शंभु राम, विजय पासवान, सतेंद्र सादव, ब्रजभुशण राम, देवाशिश, गुड्डु राम, नरेश राम, बचनु भुईयां, सुदामा राम, पार्वती देवी, शांति देवी, कुंती कुंअर, राधिका कुंअर, पुनम देवी, सीमा देवी, अनिता देवी तथा चिरौंजिया में शामिल होने वालों में रणवीर प्रसाद कुशवाहा, रामचंद्र महतो, हरिद्धार मेहता, अकेला कुशवाहा, रामकुमार मेहता, महाराजा बाबू, अर्जुन कुमार मेहता, हरिद्धार प्रसाद यादव, दिलीप ठाकुर, महावीर राम, रामा मेहता, अलमुद्दीन अंसारी, रमेश सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। 

मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि आज के समय में पूरा गढ़वा झामुमो मय हो गया है। झारखंड सरकार के कार्यां से प्रभावित होकर प्रत्येक गांव से लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सभी लोग पार्टी के साथ जुड़ कर गढ़वा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभायेंगे। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, मुखिया आशीष महतो, दिनेश गुप्ता, दशरथ प्रसाद, लालाजी, बबलू सिंह, काशी चंद्रवंशी, सरिता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

Tags - Mithilesh ThakurJMMJharkhand News