logo

ranchi : DAV  कपिलदेव के बाहर लोगों ने किया जोरदार हंगामा, आरोपी प्रिंसिपल को सजा दिलवाने की कर रहे मांग

DDDDVVVV.jpg

रांचीः
रांची का DAV  कपिलदेव आजकर चर्चा में है। प्रिंसिपल एम के सिंहा के खिलाफ स्कूल कैंपस के बाहर कई छात्र संगठन जोरदार हंगामा किया है। लोग प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। सभी प्रिंसिपल को हटाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में कुछ अध्ययनरत छात्र भी थे उनका कहना था कि कि स्कूल की कई लड़कियों के साथ भी प्रिंसिपल का नजरिया अच्छा नहीं था। जोरदार हंगामा होने क्वे कारण  स्कूल के बाहर  पुलिस प्रशासन भी मौजूद थी और ट्रैफिक जाम होने पर रास्ता क्लियर करते भी दिखे। 

 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल प्रिंसिपल एम. के  सिन्हा पर स्कूल में कार्यरत नर्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल की गंदी चैट भी सामने आयी है। नर्स ने अरगोड़ा थाना में कम्प्लेन दर्ज कराई थी। प्रिंसिपल हमेशा BP चेक कराने के बहाने नर्स के साथ अश्लील हरकतें करता था, उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूने  की कोशिश करता था। यह आरोप नर्स ने सीधे तौर पर प्रिंसिपल पर लगाया है,व्हाट्सएप्प  चैट, वीडियो क्लिप्स और फ़ोन रिकॉर्डिंग को भी सार्वजनिक कर दिया है। इस हरकत के बाद प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा का फ़ोन भी बंद है फ़िलहाल वह फरार चल रहे हैं. उनके तरफ से अभी तक कोई भी बयान सार्वजनिक नहीं आया है।