logo

खूंटी में समय से पहले पोलिंग बूथ पहुंच गए थे लोग, बोले– पहले मतदान फिर जलपान

जदत3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंड के पहले चरण (देश के चौथे चरण) में चार लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान करने के लिए लोग सुबह-सुबह ही केंद्रों तक पहुंच गये हैं। लोग कह रहे हैं कि पहले मतदान फिर जलपान। मतदानकर्मी मतदान करने के लिए केंद्रों के अंदर तक चले गये हैं। लोगों के अंदर मतदान को लेकर उत्साहल है। 

चार सीटों पर हो रहा चुनाव 

इन चारों सीटों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में झारखंड के 64 लाख 58 हजार 36 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। चारों लोकसभा सीटों के लिए बनाए कुल 7,595 मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। इसमें 639 केंद्र शहरी और 6956 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। पांच बजे तक जो भी मतदाता कतार (लाइन) में खड़े होंगे उन्हें अपना वोट डालने का मौका दिया जाएगा। मतदान शुरू होने से पहले सुबह 5.30 बजे मॉक पोल होगा। 

519 मतदान केंद्रों का संचालन करेंगी महिलाएं
झारखंड की चारों सीटों के कुल 7595 मतदान केंद्रों में से 519 मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी। सिंहभूम में 122, खूंटी में 210, लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 मतदान केंद्र हैं, जिसका संचालन के लिए सिर्फ महिलाओं को तैनात किया गया है। वहीं, 14 बूथों को दिव्यांगजन और सात बूथों की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर होगी। 23 बूथ यूनिक बनाए गये हैं।

आज देश की 379 सीटों पर पूरा हो जाएगा चुनाव
सोमवार तक 379 सीट पर मतदान हो जाएगा। चौथे दौर में आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की सभी 17, यूपी की 13, महाराष्ट्र की 11 सीट पर मतदान होना है। बंगाल और एमपी की आठ-आठ, बिहार की पांच, ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग होगी।

केवल पलामू में पुरुष मतदाता ज्यादा
अनुसूचित जनजाति की सीट खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा में पुरुष से ज्यादा महिला मतदाता प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगी, जबकि अनुसूचित जाति की सीट पलामू में महिला से ज्यादा पुरुष मतदाता हैं।

Tags - Voting voting today vote in Khunti vote in Lohardaga elections in Jharkhand Lok Sabha elections in the country