logo

बोकारो : आखिर इस युवक के हाथ पैर बांध लोगों ने सड़क पर क्यों छोड़ा

bokaro2.jpg

बोकारोः 


सेक्टर 2A मोड़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां स्थानीय लोगों ने सुबह में एक युवक को बांध कर छोड़ दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर युवक को छुड़ाया। लोगों का कहना है कि युवक सुबह से यहां पर घूम रहा था। गाड़ियों को देखकर वह गाड़ियों पर कूदने की कोशिश कर रहा था। 

परेशान होकर लोगों ने डांट डपट करे भगाया
लोग युवक से परेशान हो गए। गाड़ी मालिकों ने उसे डांट डपट करे भगाया। इसके थोड़ी देर के बाद ही बोकारो स्टील सिटी सेक्टर 2 में पहुंच गया। यहां वह लोगों के घरों में घुसने का प्रयास कर रहा था। जब लोग उसकी हरकत से परेशान हो गए तो हाथ पैर बांधकर सड़क पर लाकर छोड़ दिया।

अस्पताल ले गयी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के हाथ पैर खोले। ब इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई।युवक बार-बार खुद को पिंडराजोरा का रहने वाला बता रहा था। वह मानसिक बीमार है या फिर उसके ऐसी हरकत के पीछे कुछ और कारण है यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसके घर का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल बोकारो में चल रहा है।