logo

BJP और AJSU छोड़कर 300 लोगों ने थामा JMM का दामन, मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत

WhatsApp_Image_2024-07-15_at_17_48_35.jpeg

गढ़वा
BJP और AJSU छोड़कर 300 लोगों ने JMM का दामन थाम लिया, जिनका स्वागत मिथिलेश ठाकुर ने किया। सोमवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन के समीप आयोजित मिलन समारोह में सभी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहना कर व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान पार्टी में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित बीजेपी और आजसू के कई पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए हैं। मौके पर ठाकुर ने कहा कि पहली बार गढ़वा की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया। तब से अब तक पूरे गढ़वा की तस्वीर बदल चुकी है। फिर समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। इस बार आप सभी मिलकर ऐसे लोगों की जमानत जब्त करा दें। तभी लोगों को महसूस होगा कि जनता के साथ झूठ, फरेब, मसखरी नहीं चलेगी।

क्षेत्र को विकास चाहिए

ठाकुर ने कहा, क्षेत्र को विकास चाहिए और विकास करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। मंत्री ने कहा कि आज झारखंड सरकार के बेहतर कार्यां का ही परिणाम है कि हर क्षेत्र विकास की आंधी सी आयी हुई है। मेराल के हासनदाग, गेरूआ आदि तीन पंचायत के आयोजित कार्यक्रम में अन्य सभी दूसरे दलों के सभी लोग एकजुट होकर झामुमो में शामिल हुए हैं। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर खान, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, मुन्ना सिंह, बब्लू सिंह, राजेश बैठा, रेयाज अंसारी, राजू पासवान, सुनील बैठा, मुनर साव, सुदेश्वर चौधरी, कुंदन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, देवकुमार चौधरी, परशुराम चौबे, अखिलेश चौधरी, रमेशी चौधरी, गुलाब चौधरी, कपिल चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


ये लोग हुए पार्टी में शामिल

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में पंचायत समिति सदस्य शंभू चौधरी, आजसू पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील चौधरी के नेतृत्व में ग्राम कजराठ से शिवकुमार विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सरजू विश्वकर्मा, मनदीप चौधरी, उपेंद्र चौधरी, गोविंद चौधरी, रामनाथ चौधरी, सुशीला देवी, बुधन चौधरी, छेदी चौधरी, बसंत विश्वकर्मा, शिवपूजन चौधरी आदि के नाम शामिल हैं। हासनदाग से द्वारिका चौधरी एवं राजबली चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी छोड़कर कमलेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, बसंती देवी, कान्ती देवी, छोटेलाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, शिवदयाल चौधरी, झाउल चौधरी, अकलु चौधरी, सुरेश चौधरी, तेतरी देवी, अनिल चौधरी के नाम हैं। बीजेपी मेराल प्रखंड युवा मोर्चा महामंत्री संतोष चौधरी के नेतृत्व में उनके साथ विनोद चौधरी, केतारू चौधरी, गोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, रौशन राम, कृश्णा चौधरी, गीता देवी, सुरेंद्र चौधरी, विरेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, वार्ड सदस्य राजेंद्र चौधरी एवं प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जितेंद्र चौधरी, मलु चौधरी, धर्मदेव चौधरी, जगदीश चौधरी, सरिता देवी, सुरेंद्र भुईयां, रंजन चौधरी, कपिल देव चौधरी, सुरेश चौधरी, परिक्षित चौबे, बिपिन विश्वकर्मा, ग्राम गेरूआ वार्ड 6 से अजय राम, रामचंद्र राम, सत्येंद्र कुमार रवि, अशोक राम, सुजीत राम, रविकांत भारती, दीपक कुमार भारती, अरविंद कुमार, राकेश कुमार भारती, सुनील राम, साकेत कुमार भारती, वार्ड सदस्य रीमा देवी, सविता देवी, मनिता कुमारी, लीलावती देवी, सीमा देवी, सुषमा देवी, ललिता देवी, काजल कुमारी, लालो देवी आदि, वार्ड 8 की बबीता देवी, प्रमोद कुमार राय, विश्वनाथ कुमार सोनी, सुशमा देवी, सरिता देवी आदि, पश्चिम टोला हासनदाग से पुनम कुमारी के नेतृत्व में उषा देवी, सुमन देवी, बसंती देवी, अकली देवी, ललिता देवी, रानी देवी, प्रमिला देवी, कविता देवी, गीता देवी, प्रभा देवी आदि, सदर मुजाबर अंसारी, गुफ्फुर अंसारी, मुबारक अंसारी, गुलबास अंसारी, एनुल अंसारी, कौसर अंसारी, मो. हुसैन, रीमा देवी, संगीता देवी, संजु देवी, अमोला देवी, रीना देवी, महेश चौधरी, वार्ड सदस्य रामप्रवेश चौधरी, महेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, सुदन चौधरी, नवल चौधरी सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल हैं।


 

Tags - Mithilesh ThakurJMMBJPJharkhand News