द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ जिले के महेशपुर में रविवार रात अचानक हड़कंप मच गया, जब स्थानीय कोल्ड स्टोरेज के जनरेटर स्टोर रूम में लगे मोटे पाइप के अंदर 5.5 फीट लंबा स्पेक्टेक्ल्ड कोबरा (भारतीय नाग) घुसा हुआ मिला। सांप के दिखाई देने से कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया।
कोल्ड स्टोरेज के मालिक दीपक सिंह ने तुरंत वनकर्मी असराफुल शेख को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही असराफुल शेख मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को पाइप से सुरक्षित निकालकर सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद इलाके में राहत का माहौल है।