logo

साहिबगंज : DC के जनता दरबार में लोगों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

jhagsfywqgfwruifghiwrf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों ग्रामीण और शहरी नागरिक अपने मुद्दों के साथ पहुंचे और सीधे जिला प्रशासन के मुखिया, उपायुक्त हेमंत सती के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेंशन भुगतान, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था और अन्य विभागीय मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
उपायुक्त हेमंत सती ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन का उद्देश्य हर नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभागों को अपने स्तर पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपनी होगी, ताकि मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। साहिबगंज जिले में हर मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिससे आमजन बिना किसी मध्यस्थ के सीधे प्रशासन के सामने अपनी बात रख सकते हैं।
इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी एवं जन सूचना कोषांग प्रभारी मनोज मनजीत भी मौजूद रहे। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि आवेदन प्राप्त होने पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार की यह व्यवस्था शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा रही है।



 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Sahibganj news Sahibganj News Updates latest Sahibganj news Updates Sahibganj news in hindi Sahibganj News Sahibganj news updates