logo

नक्सलियों के टार्गेट पर घरेलू झगड़ा और आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग, ऐसे बुन रहे जाल

naxal_4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लिस एवं सुरक्षाबलों के लगातार अभियान से समस्या में आए नक्सली संगठन अब अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। नक्सली संगठन अब वैसे लोगों का टारगेट कर रहा जो घरेलू झगड़े और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अपने बातों में फांसकर दस्ते में शामिल होने का लालच दे रहा है। यह सभी बातों पुलिस की कार्रवाई में सामने आई है। दरअसल बीते दिनों पुलिस ने कई नक्सलियों और माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके बयान से कई अहम जानकारी निकल कर सामने आई है। जिसके बाद पुलिस और एजेंसी हाई अलर्ट पर है।


युवक को दस्ते में शामिल होने का दिया लालच
पुलिस की कार्रवाई में पता चला है कि टीएसपीसी के नक्सलियों ने रांची के एक ऐसे युवक से संपर्क किया था, जिसका दुनिया में कोई नहीं है। माता-पिता का निधन हो गया है। पत्नी उसे छोड़कर अलग रहती है। नक्सलियों ने उसे लालच दिया कि हमारे साथ शामिल हो जाओ, यहां ज्यादा पैसा मिलेगा। पुलिस को जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत युवक का काउंसेलिंग कर संपर्क किया था। वहीं कुछ दिनों पहले पलामू पुलिस ने कार्रवाई की थी, इस कार्रवाई में माओवादियों के बारे में कई जानकारी मिली थी। कार्रवाई में पुलिस के हाथ दस्तावेज लगे थे। दस्तावेज में लिखा गया था कि माओवादी जमीन विवाद के मामले में दखल दें ताकि उनसे लोग जुड़ सकें।


भाकपा माओवादी और टीएसपीसी कैडर समस्या में
दरअसल, झारखंड बिहार में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और टीएसपीसी कैडर की समस्या से जूझ रहे हैं। पुलिस एवं सुरक्षाबलों के अभियान में दोनों संगठनों को कई बड़े झटके लगे हैं। दोनों संगठन अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए कैडर को जोड़ना चाहते हैं। कैडर को जोड़ने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि वो लगातार नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N