पटना
लोग पैसे निकालने की उम्मीद में इस ATM में जाते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी बैंक के चालू ATM का नहीं है, बल्कि यह जगह अब सैलून में तब्दील हो चुकी है। पटना के दानापुर इलाके में एक पुराना ATM अब सैलून में तब्दील चुकी है । बाहर से यह SBI ATM जैसा दिखाई देता है।
Saloon in collaboration with @TheOfficialSBI ????
— Dr. B L Bairwa MS, FACS (@Lap_surgeon) May 11, 2026
Now, guess the state! pic.twitter.com/GVAuDJo0oj
पैसे निकालने पहुंचे लोग रह जाते हैं हैरान
सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों को हैरान कर रहा है। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM जैसा दिखाई देता है, लेकिन अंदर का नज़ारा बिल्कुल अलग है। जानकारी के मुताबिक, जहां पहले बैंक का ATM हुआ करता था, अब उसी जगह पर हेयर कटिंग सैलून चल रहा है। ATM बंद होने के बाद इस स्थान को किराए पर दे दिया गया। अब लोग नकदी निकालने की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दूर-दराज़ से आए लोग पैसे निकालने के लिए यहां आते हैं और अंदर का दृश्य देखकर चौंक जाते हैं। यह अनोखा बदलाव अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। बाहर लगा ATM जैसा ढांचा और बोर्ड लोगों को भ्रमित कर देता है। यही अनोखा बदलाव अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
