द फॉलोअप डेस्क
रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 के नियमित और व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथियों में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। बताते चलें कि पहले यह परीक्षा 25 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करके 17 मार्च से आयोजित किया गया है। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सभी एफिलिएटेड कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। बताते चलें कि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के पीछे नगर निगम चुनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे परीक्षा संचालन प्रभावित होने की आशंका रहती है। वहीं, इसके अलावा प्रस्तावित जेपीएससी परीक्षा और छात्र संगठनों द्वारा होली के बाद परीक्षा कराने की मांग को भी ध्यान में रखा गया। इन सभी परिस्थितियों पर विचार-विमर्श के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथियों में बदलाव की घोषणा की है।

बताते चलें कि परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी। जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब CC-201 की परीक्षा 17 मार्च, CC-202 की परीक्षा 19 मार्च, CC-203 की 23 मार्च और CC-204 की परीक्षा 25 मार्च को होगी। बताते चलें कि इन तिथियों में वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, प्राणिशास्त्र समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी संशोधित तिथियों के अनुसार आयोजित होंगी। 17 मार्च को CC-201 (आईडी) और 405 (सीएमटी) की परीक्षा होगी। वहीं, 19 मार्च को CC-202, CC-205 (आईडी) और 406 (सीएमटी) निर्धारित हैं। वहीं, 23 मार्च को CC-203, EC-201 (ऑडिट) और 407 (सीएमटी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
.jpeg)
जबकि अन्य पेपरों की परीक्षाएं 25, 27 और 30 मार्च को होंगी। बताते चलें कि इन परीक्षाओं में आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल साइकोलॉजी, ई-कॉमर्स, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म स्टडीज, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, रूरल डेवलपमेंट सहित कई व्यावसायिक और पारंपरिक विषय शामिल हैं। बहरहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित विभाग या कॉलेज से संपर्क करें।