logo

​सावधान : धनबाद-जामताड़ा मार्ग पर बजारा घाट पुल का पिलर धंसा, अवैध बालू खनन बना हादसे की वजह

Bridge.jpg

जामताड़ा:

​अगर आप धनबाद से जामताड़ा या दुमका जाने के लिए शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जामताड़ा और धनबाद को आपस में जोड़ने वाले बजारा घाट पुल का एक पिलर अचानक बुधवार करीब 3:30 बजे धंस गया है, जिससे इस मार्ग पर बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। सुखजोड़ा पंचायत के मुखिया जयसेफ हेम्ब्रम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जामताड़ा से धनबाद जाने के क्रम में इस पुल का पिलर नंबर 4 धंस गया है। यह पुल जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा पंचायत स्थित जुड़गुडीह गांव के पास आता है।


​यह रास्ता NH-419 के अंतर्गत आता है, जो पोखरिया के पास जाकर गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे से मिलता है। जामताड़ा से धनबाद और रांची की तरफ जाने वाली लगभग 99% चार पहिया गाड़ियां इसी शॉर्टकट रूट का इस्तेमाल करती हैं। 

 बालू तस्करी की वजह से धंसा पुल!
मुखिया के अनुसार, इस पुल के क्षतिग्रस्त होने का सबसे बड़ा कारण नदी से लगातार हो रही अवैध बालू की तस्करी है। नदी में प्रतिदिन नावों के माध्यम से बालू का अवैध उत्खनन किया जाता है। लगातार बालू निकाले जाने से पिलर की नींव कमजोर हुई और पिलर धंस गया।

Tags - JharkhandJamtaraBridge Collapse NewsJharkhand Update