logo

पाकुड़ में पाइपलाइन कार्य से सड़क पर बढ़ी सुरक्षा की चिंता, धूल और खुले केबल ने बढ़ाई परेशानी

dgkdety.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ के गोकुलपुर लड्डू बाबू आम बागान पेट्रोल पंप के समीप डीएवी पब्लिक स्कूल रोड पर पाइपलाइन संवेदक द्वारा किए जा रहे मिट्टी कार्य ने आम लोगों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। मुख्य सड़क के किनारे खोदी गई मिट्टी को अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फिसलन और असंतुलन की स्थिति बन गई है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
इस दौरान सड़क किनारे केबल तार भी बाहर निकला हुआ है, जो स्थिति को और भी खतरनाक बना रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक द्वारा जल छिड़काव नहीं किए जाने से मिट्टी सूखकर धूल में बदल रही है। उड़ती धूल से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क को सुरक्षित बनाया जा सके, मिट्टी हटाई जाए, धूल नियंत्रण किया जाए और खुले केबल तार को तुरंत ठीक किया जाए।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates Pakur News updates latest pakur News pakur News in hindi Latest Pakur News pakur News Updates latest Pakur News Pakur mnews Updates pakur Updates