logo

SBU का कमाल, 284 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट,120 कंपनियां ने लिया हिस्सा

ेवह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरला बिरला विश्वविद्यालय के 2023 के पास आउट बैच के 284 छात्रों का विभिन्न नामचीन कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। एमबीए, एम.कॉम, बीकॉम , बीटेक मेकेनिकल,डिप्लोमा- मैकेनिकल एंड ट्रिपलई के छात्रों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ। वहीं बीबीए, बीबीए कैपिटल मार्केट के छात्रों का 90 प्रतिशत के लगभग प्लेसमैंट हुआ। शेष बचे हुए अन्य ब्रांच के छात्रों के प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि एमबीए के छात्रों का उच्चतम पैकेज 9 लाख रुपए प्रतिवर्ष रहा। जबकि बीबीए- बी.कॉम के छात्रों का 8 लाख रूपए प्रतिवर्ष रहा। वहीं इस वर्ष बी.टेक छात्रों का हाईएस्ट पैकेज 8 लाख प्रतिवर्ष पर चयन किया गया है।


इस वर्ष का औसतन पैकेज 4.5 लाख रुपए रहा
विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के डीन श्री हरी बाबू शुक्ला ने बताया कि अभी तक सरला बिरला विश्वविद्यालय के साथ 120 से अधिक कंपनियां प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। 25 से अधिक कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव की प्रक्रिया गतिशील है। एच यू एल, टीसीएस, विप्रो, बायजुस, गोदरेज एंड बायस, जेनपैक्ट, कोटक महिन्द्रा बैंक, बन्धन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, डीएसपी म्यूचुअल फंड, कैपिटल वाया फिन टेक पीवीटी, टाटा एआईजी, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ग्रासिम बिरला पेंट्स, माप माय इंडिया, आईसीआईसीआई लॉमबर्ड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एलाइट सॉल्यूशन, महिंद्रा हॉलीडेज, कोटक महिन्द्रा लाइफ इंश्योरेंस, कैपेस साफ्टवेयर पीवीटी एलटीडी, आलोहा टेक्नोलॉजी, फ्यूचरेंस टेक्नोलॉजी, कोलाबेरा, एसेंशन, बजाज आलियांज, एडेक्वो, कैशफॉर माइक्रो क्रेडिट, वरुण बेवरेंज, नाथकॉर्प्स, डैटालॉजिक इंडिया लि. इंटेलिपाट इत्यादि, जैसी कंपनियों में  बड़े पैमाने पर  छात्रों का चयन हुआ है। 


 कुलपति ने प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उचित एवं कौशलयुक्त शिक्षा के साथ-साथ रोजगार प्रदान करने की दिशा में कटिबद्ध और प्रगतिशील है। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्रों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षिक प्रबंधन के साथ-साथ ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के कार्यों तथा प्रयासों की सराहना की है।


छात्रों को इन लोगों ने दी शुभकामनाएं 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह, कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक श्री अजय कुमार, श्री प्रवीण कुमार, डीन डॉ नीलिमा पाठक, डीन डॉ संदीप कुमार, डीन प्रो एसबी दंडिन, डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार अस्थाना, कंट्रोलर ऑफ एग्जाम प्रो राहुल वत्स, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ सुबानी बाड़ा, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो अमित गुप्ता,  डॉ पार्थ पॉल, डॉ आरएम झा, डॉ विश्वरुप सामंता, डॉ पूजा मिश्रा, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, डॉ भारद्वाज शुक्ल, अनुभव अंकित, आदित्य रंजन, सुभाष नारायण शाहदेव, रीतेश कुमार गुप्ता, कस्तूरी हजारिका, रितु सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N