logo

Crime : PLFI नक्सली अमर मुंडा चढ़ा पुलिस के हत्थे, लेवी वसूली कर व्यवसायियों को करता था परेशान

plfi.jpg

रांचीः
PLFI के एरिया कमाण्डर  अमर मुंडा उर्फ कान्डो मुंडा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  अमर मुंडा कई सालों से पुलिस के साथ चोर पुलिस का खेल, खेल रहा था  बताया जा रहा है की  अमर मुंडा की गिरफ्तारी से कई तरह के मामले का खुलासा हो जा सकता है। इसलिए इसे बड़ी सफलता के तौर  पर लिया जा रहा है। बता दें कि पुलिस ने देर रात अमर को गिरफ्तार किया है, वह तुपुदाना इलाके में छिप कर रहा था। 


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
आपको बता दें कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी की पीएलएफआई के  कुछ उग्रवादी खरसीदाग इलाके में जुटा हुआ है।  इसके बाद क्यूआरटी को गिरफ्तारी का जिम्मा दिया गया था। बता दें कि अमर मुंडा उर्फ कान्डो मुंडा  संगठन के नाम पर जगह-जगह  व्यवसायियों से लेवी वसूली करता था। 


परिवार के साथ रह रहा था
अमर मुंडा अपने परिवार में अपनी  पत्नी और बच्चों के साथ कुछ दिनों से  टोन्को में ही रह रहा था। इसके खिलाफ़  कर्रा और खूटी इलाक़े में कई मामले दर्ज़ किये जा चुके है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने अमर को खूंटी की जिम्मेदारी दी थी। इसके अलावे रांची के तुपुदाना, खरसीदाग, रिंग रोड इलाके में संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ था।