logo

जमशेदपुर पहुंचा पीएम मोदी का काफिला, कुछ ही देर में सभा को करेंगे संबोधित

ीद्1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पीएम मोदी का काफिल जमशेदपुर पहुंच गया है। वह 130 किलोमीटर का सफर तय करते हुए जमशेदपुर पहुंचे हैं। अब से कुछ ही देर पीएम गोपाल मैदान में परिवर्तन रैली की सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका जिस वजह से पीएम मोदी को सड़क मार्ग से ही निकलना पड़ा। इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि मैं करमा की शुभकामनाएं देता हूं। झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 वंदे भारत का सौगात मिला है। झारखंड के हजारों लोगों को पक्का घर मिला है। झारखंड की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं। एक समय था जब आधुनकि सुविधाएं देश के कुछ राज्यों तक सीमित था। झारखंड जैसे राज्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मामले में पीछे छूट गये थे। लेकिन सबका साथ सबका विकास के मंत्र ने देश की सोच और प्राथमिकताओं को बदल दिया है।