logo

2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाऊंगा, खूंटी में पीएम मोदी का ऐलान

ीासदूा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी के उलिहातू में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त करता हूं। हमने उनका वीडियो संदेश सुना। वह जब राज्यपाल थीं, और ओडिशा में मंत्री थीं तो ऐसे आखिरी छोर पर रहने वाले आदिवासी समाज को आगे लाने के लिए प्रयास करती थीं। राष्ट्रपति के रूप में ऐसे समाज के लोगों को बुलाती हैं। उनकी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान तलाशने का प्रयास करती हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से पीएम जनमन से जरूर सफल होंगे। बीते वर्षों में जिस प्रकार भारत ने नारी शक्ति के विकास का मार्ग दिखाया वह अभूतपूर्व है। यह वर्ष बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और सशक्तिकरण का युग है। झारखंड की बेटियां खेल में जो नाम कमा रही है उससे सीना चौड़ा हो जाता है। सरकार ने उनको ध्यान में रखकर योजना बनाई। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ से आबादी बढ़ी। दाखिला बढ़ा। ड्रॉपआउट रूका है। पीएम आवास योजना में जमीन महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई। सैनिक स्कूल को बेटियों के दाखिला के लिए खोला गया। मुद्रा योजना में 70 फीसदी महिलाओं ने बिना ब्याज ऋण लिया। कुछ लोगों को मेरी बात सुनकर चक्कर आ जाता है। मेरा सपना है कि 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाऊंगा। स्वंय सहायता समूह की 2 करोड़ महिलाएं लखपति बनेंगी। 


आपकी उन्नति में आने वाली हर रूकावट को यह भाई दूर करेगा
आगे पीएम ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण का बिल बनाया। आज भाईदूज पर देश की सभी बहनों को यह भाई गारंटी देता है कि विकास में आने वाली हर रूकावट को ऐसे ही दूर करता रहेगा। आपकी मुसीबतें दूर करने के लिए जुटा रहेगा। हर व्यक्ति सामर्थ्य का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को आगे बढ़ाने का काम किया है। विश्वकर्मा साथियों को आधुनिक ट्रेनिंग मिलेगी। पैसा मिलेगा। नए औजार मिलेगा। तकनीकी मदद मिलेगी। 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी किया गया। मोदी का सीधा नाता रहता है आपके साथ। यही वही किसान हैं जिनकी जरूरतें पूरी नहीं होती थी। हमारी सरकार सका ध्यान रखेगी। पशुपालकों के लिए मुफ्त टीकाकरण के लिए 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। मछलीपालन को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार मदद कर रही है। 


नक्सली हिंसा में आई है कमी 
झारखंड में नक्सली हिंसा में कमी आई है। झारखंड के लिए प्रेरणादायी समय है। झारखंड में 25 योजनाओं का काम शुरू किया जा सकता है। झारखंड सरकार और मंत्रियों से आग्रह है कि 25 साल का लक्ष्य तय कर काम शुरू करें तो लाभ होगा। नागरिकों को जीवन बदलेगा। देश में आधुनिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी है। मातृभाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का विकल्प है। डिजिटल इंडिया से व्यापक बदलाव आएगा। आईआईएम कैंपस, आईआईटी कैंपस बन रहे हैं। नारी शक्ति, युवा शक्ति, कृषि शक्ति, मजदूर-गरीब सामर्थ्य शक्ति से नया और विकसित भारत बनाएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N