द फॉलोअप डेस्क
करमाटांड़ पुलिस को छठ पूजा को लेकर मुख्य बाजार स्थित हटिया प्लॉट में गुप्त सूचना मिली कि कई लोग रात 11:05 बजे जुआ खेल रहे हैं और हो-हल्ला कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी और रात्री गश्ती में तैनात एसआई मुकेश कुमार भोक्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान बरमुंडी गांव के मनान अंसारी, कैलाश तुरी, अली हुसैन, सरफराज आलम, नावाडीह गांव के मंसूर आलम, इकरामुल हक और सीताकाटा गांव के सोनू रवानी को गिरफ्तार किया गया। अन्य कई लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की, भागने का प्रयास किया और सरकारी काम में बाधा डाली।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित नगद और सामग्री बरामद की गई:
मनान अंसारी: 1,200 रुपए
कैलाश तुरी: 900 रुपए
अली हुसैन: 1,450 रुपए
सरफराज आलम: 1,320 रुपए
मंसूर आलम: 750 रुपए
इकरामुल हक: 1,100 रुपए
सोनू रवानी: 1,200 रुपए
कुल नगद: 7,920 रुपए
इसके अलावा जुआ खेलने की सामग्री जैसे गैस की बत्ती और ताश के तीन सेट भी जब्त किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना के एसआई मुकेश कुमार भोक्ता के लिखित आवेदन पर करमाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और सभी को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा भेज दिया गया। थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने कहा कि जुआ पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और भविष्य में भी जुआडियों को किसी भी शर्त पर बख्शा नहीं जाएगा।
