logo

गुमला : फेसबुक पर हथियार लहराने, चोरी और अपहरण के मामले में पुलिस ने कुल 5 लोगों को किया गिरफ्तार

er6n8wr6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  पहले मामले में गुमला के तीन युवकों को फेसबुक पर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दूसरे मामले में पुलिस ने चोरी की घटना में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। यह मामला सदर थाना क्षेत्र का था। गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर चोरी किए गए कुछ जेवरात बरामद किए गए।
तीसरे मामले में गुमला जिले से लापता दो नाबालिक युवकों के मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने अपहरणकर्ता के रूप में एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह युवक बिहार का रहने वाला है। इन तीन मामलों में सफलता से पुलिस के मनोबल में बढ़ोतरी हुई है। जिले के एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए समय पर पुलिस को सूचना दें, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज सके।



 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Gumla News updates Gumla news in hindi Gumla updates in hindi latest Gumla News Gumla updates Gumla Updates in hidni