logo

सीएम हेमंत सोरेन से मिले मेजर जनरल, मोरहाबादी में होने वाले सेना के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया

NEWS05.jpg

रांची  

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर  (विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त ) जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन, दीपाटोली कैंट, रांची, कर्नल सुनील राजदेव एवं कर्नल अनुज शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय सेना की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले "सशक्त सेना, समृद्ध भारत" महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 3 दिवसीय इस महोत्सव में थल, नौ एवं वायु सेना की ओर से सैन्य सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


 

Tags - CM Hemant Soren Major General Army program  Jharkhand News