logo

पाकुड़ : खदान विवाद में फायरिंग और मारपीट मामले में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

ruun464u.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ पुलिस ने बेलपहाड़ी स्थित खदान विवाद में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की गई। पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को बेलपहाड़ी में अजहर इस्लाम के खदान संचालन को लेकर विवाद के दौरान, लाठी, डंडा और पिस्तौल से लैस कुछ लोगों ने धोवाडांगाल निवासी मनोहर यादव सहित स्थानीय ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान फायरिंग भी की गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद हिरणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसमें BNS की विभिन्न धाराओं के साथ 27 आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं भी शामिल की गईं।
SIT टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस कांड में संलिप्त दो आरोपियों, उनसारूल शेख उर्फ दिलवर हुसैन, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी दल का नेतृत्व हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने किया। टीम में पुअनि गोपाल कुमार महतो, गौरी शंकर प्रसाद, गौतम कुमार, संजीव कुमार झा (तकनीकी शाखा), सअनि. दिलीप कुमार, किशोर कुमार टुडू, सनातन मांझी, सुरेश उरांव सहित हिरणपुर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे। एसडीपीओ आजाद ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates Jharkhand News in Hindi Pakur Updates Latest Pakur News Pakur News updates latest Pakur News Pakur News in hindi latest Pakur news in Hindi Pakur News upd