logo

बरियातू में दीवार से टकराई पुलिस की जीप, जमादार और चालक समेत 3 घायल 

road1.jpeg

रांची 

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चाचा पराठा के पास पुलिस जीप अनियंत्रित होकर एक दीवार टकराई गयी। इस हादसे में ड्राइवर सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। मिली खबर के मुताबिक, हादसा शनिवार की देर रात लगभग 2 बजे हुआ है। इस हादसे में चालक अशोक उरांव, जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान घायल हो गये हैं। वहीं, पुलिस ने सूचना दी है कि घटना रात 2 बजे की है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। 


पुराने वाहनों से काम चला रही पुलिस 

इस हादसे के बाद कुछ लोगों ने दबी जुबान से कहा कि पुलिस खटारा गाड़ियों से किसी तरह काम चला रही है। अब सरकार को चाहिए की झारखंड पुलिस कर्मियों को नई गाड़ी उपलब्ध कराये। कई थानों में पुरानी गाड़ी है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। जर्जर वाहनों के कारण कई बार पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हो जाती है। 


 

Tags - Road AccidentBariatu AccidentJharkhand News