logo

Ranchi : रिटायर्ड IAS के घर से दिव्यांग युवती को पुलिस ने किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप

JUJI.jpg

रांचीः 

अरगोड़ा थाना की पुलिस ने एक रिटायर्ड आईएएस के घर से एक युवती को बरामद किया है। युवती दिव्यांग है। यह कार्रवाई रांची डीसी के आदेश पर हुई है। दरअसल रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा को शिकायत मिली थी कि रिटायर्ड आईएएस के घर में एक दिव्यांग महिला है जिसे जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। विवेक वास्की नाम के एक शख्स ने अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दी थी। अरगोड़ा पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। 


क्या आरोप है 
विवेक वास्की नाम ने शिकायत में बताया था कि रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा ने एक युवती को बंधक बना लिया है। साथ ही रिटायर्ड आईएएस की पत्नी पर घरेलू उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। शिकायत में बताया गया था कि 29 वर्षीय दिव्यांग युवती घरेलू सहायिका का काम करती है लेकिन रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा ने उसे बंधक बना लिया है और उसको निकलने नहीं देती है। दिव्यांग युवती सुनीता की पिटाई भी की जाती है। अरगोड़ा पुलिस ने रांची डीसी के निर्देश पर आईएएस के घर पर छापा मारकर युवती को रेस्क्यू किया।