logo

लोहरदगा में सिपाही ने ASI की गोली मारकर हत्या कर दी, करता रहा फायरिंग

ोेग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा में एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पुलिसकर्मी ने साढ़े 10 घंटे बाद सरेंडर कर दिया है। हालांकि, जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी तो मृत पुलिस के जवान के परिजन भड़क गए। आरोपी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने की कोशिश की। पूरी घटना बुधवार की देर रात लोहरदगा एसपी कोठी के पीछे की है। 


लोहरदगा एसपी ने बताया कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में एसपी कोठी के पीछे किराए के मकान में रह रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र के बिरडीह गांव के आनंद सिंह मुंडा ने बोकारो निवासी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। इससे धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। 


क्या है मामला?
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस मानसिक रूप से बीमार है। वह लोहरदगा में एसपी कोठी के पीछे किराए के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले उसकी बेटी, बेटा और पत्नी गर्मी की छुट्टी में वहां आए थे. इस दौरान आनंद सिंह मुंडा चुनाव ड्यूटी के लिए गिरिडीह, दुमका, बोकारो, लोहरदगा चले गए। जहां से वह वापस लौटे। आनंद सिंह ने अपनी सर्विस राइफल भी जमा नहीं की थी। 


पत्नी को कमरे से निकाल रहा था धर्मेंद्र
बुधवार की रात करीब 9:00 बजे उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसी बिल्डिंग में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी और उन्हें बाहर निकालने का अनुरोध किया। जब धर्मेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी उसकी पत्नी को वहां से बाहर निकाल रहे थे, तभी पुलिस जवान आनंद सिंह ने धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। जिससे धर्मेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

Tags - Lohardaga News Lohardaga News Lohardaga Latest News Lohardaga Jharkhand Lohardaga Crime