द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। एसपी गुमला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह फायरिंग एक पारिवारिक भूमि विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में लोहरदगा के एक डॉक्टर, शैलेश, भी शामिल हैं। गोली डॉक्टर शैलेश के लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली थी।
पुलिस ने डॉक्टर शैलेश के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। शेष बचे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
