logo

पाकुड़ : मालीपाड़ा आम बगान में सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, 7 आरोपी गिरफ्तार

sdbtuebe.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा स्थित आम बगान में 35 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। गुरुवार शाम पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में घटना से जुड़े पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 7 बजे टाइगर मोबाइल को सूचना मिली कि मालीपाड़ा आम बगान में एक महिला के साथ अपराध हुआ है। सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंची, पीड़िता को रेस्क्यू किया और घटनास्थल से ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने दिए गए फर्दबयान में बताया कि वह शाम को घूमने के लिए आम बगान गई थी, तभी 8–10 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड तथा नकदी छीन ली। घटना के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 298/2025 दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई के लिए डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। SIT टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल और एटीएम कार्ड भी बरामद कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
बाबुधन हांसदा उर्फ चटनी
गेनु हांसदा उर्फ छुछा
रामभीट्ठा मरांडी
फ्रांसिस हांसदा उर्फ रोगोस
काली दास सोरेन
गड़ा मांझी
बाबुजी हेंब्रम

SIT टीम में शामिल अधिकारी:
डीएसपी अजय आर्यन, थाना प्रभारी बबलु कुमार, पु.अ.नि. राहुल गुप्ता, अभिषेक कुमार, बलवंत दुबे, दिनेश प्रसाद सिंह, मिठुन रजक, दिलीप बास्की, श्रीचांद किस्कु, स्वेता एक्का एवं टाइगर मोबाइल टीम के जवान। एसपी द्विवेदी ने कहा कि महिला सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Latest updates Jharkhand latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates Pakur News news Pakur News news Updates latest Pakur News news Pakur News updates