logo

सिमडेगा : टिकरा जंगल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

jhkmsdrg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के टिकरा जंगल में मिले अधजले शव मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि 11 मार्च को टिकरा जंगल से एक अधजला शव बरामद किया गया था, जिसके बाद उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी सिमडेगा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान यह पता चला कि बरामद शव ओडिशा निवासी शिवा साहू का था। इसके बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं।
जांच में सामने आया कि मृतक शिवा साहू ने अपने पड़ोसी किशोर केरकेट्टा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसी बात से नाराज़ होकर किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवा को टिकरा जंगल ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। पुलिस ने अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर हत्या के आरोप में किशोर केरकेट्टा के साथ उसके दो सहयोगियों संजय केरकेट्टा और बुद्धू लोहारा को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

 

Tags - Simdega Tikra Jungle murder Simdega criminal case 2026 Jharkhand news crime 2026 Tikra Jungle homicide case Simdega crime news update Shiv Sahoo murder case Simdega murder case suspects Suspects arrested for murder in Jharkhand