logo

छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर रांची लौट रही थी पुलिस की गाड़ी, रास्ते में हो गया ये हादसा 

ROAD1.jpg

रांची  

छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर रांची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी। घटना रविवार की सुबह सिमडेगा ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में हुई है। इस सड़क हादसे में 3 जवान और गिरफ्तार आरोपी घायल हुए है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी तुपुदाना ओपी के हैं। घटना की सूचना मिलने पर सिमडेगा पुलिस मौके पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रांची के तुपुदाना थाना के एसआई उमा शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम तिग्गा, कांस्टेबल रंजित सुरीन और चालक प्रताप घोष आरोपी को लेकर झारखंड लौट रहे थे। 


मिली खबर के मुताबिक तुपुदाना थाना में दर्ज ब्लैकमेलिंग के एक केस के अभियुक्त लोकेश साहू को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार कर रांची लाया जा रहा था। रात अधिक होने के कारण शनिवार रात में सभी ठेठईटांगर थाना में रूक गये थे। रविवार की सुबह अभियुक्त को लेकर सभी पुलिसकर्मी रांची की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के अलसंगा मोड के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से टकरा गयी। इस घटना में अभियुक्त सहित सभी पुलिसकर्मी और चालक घायल हो गये।


 

Tags - Road AccidentPolicemaninjuredJharkhand News