logo

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नए अध्यक्ष बने झारखंड के प्रमोद अग्रवाल

जीोसद्_ोुोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस रहे प्रमोद अग्रवाल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमेन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रमोद अग्रवाल 2020 में वीआरएस लेने के बाद कोल इंडिया कंपनी के सीएमडी बन गए थे। प्रमोद अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। आईआईटी दिल्ली से डिजाइन इंजीनियरिंग में एम.टेक. करके सिविल सेवाओं का रुख किया था। करीब 30 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव लेने के बाद प्रमोद दुनिया की सबसे बड़ी कोल उत्पादक कंपनी कोल इंडिया से जुड़े थे। कोल इंडिया में बतौर सीएमडी प्रमोद अग्रवाल ने 178000 करोड़ रुपए का पोर्टफोलियो संभाला। 

अगले कदम का संकेत 
अब बीएससी में उनका आना बीएससी के लिए अगले कदम का संकेत माना जा रहा है। प्रमोद अग्रवाल भले इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से पढ़ाई कर चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक सेवाओं में उन्होंने महत्त्वपूर्ण पदों पर अनुभव लेते हुए मल्टीटास्टिंग ब्यूरोक्रेट के तौर पर छवि बनाई है। 


13 दिसंबर को बोर्ड ने लिया था फैसला

प्रमोद अग्रवाल को अगले बीएसई प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का निर्णय एक्सचेंज के बोर्ड ने 13 दिसंबर को हुई बैठक में लिया। नियुक्ति को मार्केट रेगुलेटर के अप्रूवल की जरूरत थी, जो कि अब मिल गई है। मुंबई के दलाल स्ट्रीट में स्थित BSE देश के लीडिंग स्टॉक एक्सचेंज में से एक है। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 4.39 फीसदी की गिरावट आई है और यह 2295 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

रामगढ़ से हुई है प्रारंभिक पढ़ाई 

प्रमोद अग्रवाल का कार्यकाल 17 जनवरी 2024 से शुरू होगा। अग्रवाल रामगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी बद्री प्रसाद अग्रवाल के बेटे हैं। उनका परिवार भी रामगढ़ का प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार है। अग्रवाल की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ में हुई है। इंटर के बाद इन्होंने आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री हासिल की थी।इसके बाद कुछ दिनों तक इन्होंने भारतीय रेलवे में अपनी सेवा दी। फिर इनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए हुआ। आईएएस बनने पर उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला और वहां से इन्हें कोल इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। अब प्रमोद अग्रवाल कोल इंडिया से रिटायर कर चुके हैं. बीएसई का अध्यक्ष चुने जाने पर रामगढ़ के लोगों ने उन्हें बधाई दी।